खुर्सीपार गैस एजेंसी में बाउंसरों की दबंगई: लाइन विवाद में ग्राहकों से मारपीट, 3 पर कार्रवाई

खुर्सीपार गैस एजेंसी में बाउंसरों की दबंगई: लाइन विवाद में ग्राहकों से मारपीट, 3 पर कार्रवाई

भिलाई। खुर्सीपार स्थित शताक्षी गैस एजेंसी में ग्राहकों के साथ बाउंसरों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। लाइन में लगने को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते झगड़े का रूप ले लिया। तीनों बाउंसरों के खिलाफ धारा 135(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई और उन्हें अनुविभागीय दंडाधिकारी, छावनी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

जानकारी के मुताबिक, 25 मार्च को संतोष कुमार बैठा नामक युवक गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़ा था। इसी दौरान एजेंसी में तैनात बाउंसरों से उसका विवाद हो गया, जिसके बाद धक्का-मुक्की और मारपीट की घटना हुई। मामले की शिकायत मिलते ही थाना खुर्सीपार पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों बाउंसरों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की। आरोपियों को अनुविभागीय दंडाधिकारी छावनी के समक्ष भी पेश किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान हरिओम चौधरी हथखोज, विकास सिंह खुर्सीपार और विक्की विश्वकर्मा कैम्प-1 के रूप में हुई है।