हर वार्डो के लोगों को मिले सुविधाएं, यही मेरी प्राथमिकता: ताम्रध्वज साहू

ग्यारह वार्डो में 4 करोड़ 30 लाख का भूमिपूजन व लोकार्पण

हर वार्डो के लोगों को मिले सुविधाएं, यही मेरी प्राथमिकता: ताम्रध्वज साहू

रिसाली। दुर्ग ग्रामीण के विधायक व गृह एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि उनके लिए रिसाली नगर पालिक निगम के सभी वार्ड समान है। प्रत्येक वार्ड के नागरिकों को सुविधाएं मिले यही पहली प्राथमिकता है। शुक्रवार को गृहमंत्री रिसाली निगम क्षेत्र पहुंचे और 3 करोड़ 11 लाख 27 हजार से होने वाले विकास कार्यो का भूमिपूजन किए। भूमिपूजन के बाद निगम द्वारा 1 करोड़ 14 लाख से खरीदे 5 वाहनों को हरि झंडी दिखाकर लोकार्पण भी किया।
गृहमंत्री ने कहा कि वैसे तो रिसाली निगम गठन दो वर्ष पहले हो चुका है। शहर सरकार बने केवल 10 माह हुए है। हर दूसरे माह करोड़ों का विकास करने भूमिपूजन लगातार कर रहें है। अलग-अलग वार्डो तक भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री ने कहा कि इतना कार्य इस क्षेत्र में अब तक नहीं हुआ है। सभी वार्डो के लिए प्राथमिकता तय कर लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए वे पैसे की कमि नहीं होने देंगे। भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, पीसीसी महामंत्री जितेन्द्र साहू, महापौर परिषद के सदस्य चन्द्रभान ठाकुर, अनुप डे, सोनिया देवांगन, सनीर साहू, गोविन्द चतुर्वेदी, ईश्वरी साहू, विलास बोरकर, परमेश्वर, ब्लाक अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, पार्षद अनिल कुमार, जहीर अब्बास, जमुना ठाकुर, रमा साहू, धर्मेन्द्र भगत, मनीष यादव, सुनंदा चन्द्राकर, टीकम साहू, सरिता देवांगन, एल्डरमेन संध्या वर्मा, शिशिर साहू, संतूदास, मो. निजाम आदि उपस्थित थे।

इन वार्डो में 3 करोड़ से होगा विकास
वार्ड 22 मैत्रीकुंज में 15 लाख से नाली, 17.50 लाख से सड़क व नाली, वार्ड 23 प्रगतिनगर मंे 7.85 लाख से परमेश्वरी भवन में सुविधा विस्तार, 19 लाख से सी.सी. रोड, वार्ड 25 आशीष नगर में 64 लाख से सी.सी. रोड, वार्ड 26 अवधपुरी में 30.83 लाख से नाली निर्माण, 12 लाख से सड़क मरम्मत, वार्ड 24 आजाद मार्केट में 16 लाख से बी.टी. रोड, वार्ड 8 में 15 लाख से पाॅथवे निर्माण, वार्ड 9 डीपीएस रिसाली में पाॅथवे निर्माण व 7.44 लाख से सांस्कृति भवन संधारण, 9 लाख से सी.सी. रोड, 14.92 लाख से विद्युतिकरण, वार्ड 10 दशहरा मैदान रिसाली में 4.14 लाख से विद्युतिकरण, 4 लाख से छोटा उद्यान निर्माण, 12 लाख से पाॅथवे निर्माण, वार्ड 11 मरोदा सेक्टर में 4.20 लाख से विद्युतिकरण कार्य, वार्ड 12 मरोदा सेक्टर पश्चिम में 16 लाख से पाॅथवे व धन्वंतरी मेडिकल निर्माण, 4.20 लाख से विद्युतिकरण, 5.17 लाख से युरिनल निर्माण और वार्ड 27 मैत्रीनगर में 20 लाख से फेसिंग एवं शेड निर्माण कराया जाएगा।

151 किलो फूलों से बने माला से स्वागत
गृहमंत्री का भव्य स्वागत वार्ड 8 में एमआईसी सद्स्य चन्द्रभान ठाकुर ने किया। यहां पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए मंत्री को 151 किलो फूलों से बने माला पहनाकर स्वागत किया। रिसाली के गोडवाना समाज व परमेश्वरी समाज ने मंत्री का शाल भंेटकर अभिनंदन किया। मंत्री का स्वागत वार्ड 26 अवधपुरी व वार्ड 24 में बाजे गाजे के साथ किया गया।