रिसाली में बिना अनुज्ञा के भवन निर्माण पर निगम का चला बुलडोजर, नोटिस के बाद भी निर्माण कार्य चालू था

रिसाली में बिना अनुज्ञा के भवन निर्माण पर निगम का चला बुलडोजर, नोटिस के बाद भी निर्माण कार्य चालू था

रिसाली। बिना लेआऊट स्वीकृत और भवन अनुज्ञा लिए बिना निर्माण कार्य करने पर रिसाली निगम ने बड़ी कार्यवाही की। निगम आयुक्त आशीष देवांगन के आदेश पर बांऊड्रीवाल और निर्माणाधीन कक्ष को ढहा दिया गया। निर्माण कार्य अमित मिश्रा द्वारा कराया जा रहा था।
आशीष नगर पश्चिम वार्ड 25 में चल रहे लाखांे के निर्माण कार्य पर निगम ने रोक लगा दी है। भवन अनुज्ञा अधिकारी इंजीनियर अखिलेश गुप्ता ने बताया कि निर्माण कार्य 5000 वर्ग फीट से अधिक की जमीन पर है। पूर्व में निर्माण कार्य रोकने के लिए मौखिक रूप से आदेश दिया गया था। बाद में निगम द्वारा नोटिस भी जारी किया गया। इसके बाद भी निर्माण कार्य जारी रखने पर शनिवार को निगम अधिकारियों ने जेसीबी से बांऊड्रीवाल और निर्माणाधीन कक्ष को ढहा दिया। इस दौरान निगम के भवन अनुज्ञा अधिकारी अखिलेश गुप्ता, गोपाल सिन्हा, शत्रुहन नायक, टेकराम आदि उपस्थित थे।

शिकायत सही पाई गई
इस मामले में वैशाली नगर निवासी रवि शर्मा ने शिकायत की थी। उन्हांेने लिखित शिकायत में खुलासा किया था कि अमित मिश्रा बिना लेआऊट स्वीकृत कराए और नगर पालिक निगम से भवन अनुज्ञा लिए बिना भवन निर्माण कर रहा है। शासन के खाते में जमा होने वाली राशि की बचत कर शासन के नियमों की धज्जी उड़ा रहा है। यही शिकायत जांच मंे सही पाई गई।

पुलिस का था पहरा
भवन निर्माणकर्ता अमित मिश्रा स्वयं को ऊची पहुंच होने का धौस जमाया था। शिकायत सही होने पर निगम अधिकारियों ने पहले मजिस्ट्रेट को पत्र लिखा। पुलिस बल उपलब्ध होने पर अधिकारियों ने कार्यवाही पूरी की।

पहले कराया काम बंद
कार्यवाही करने पहुंचे निगम अधिकारियों ने पहले काम बंद कराया। परिसर को खाली करने के बाद तोड़फोड़ की कार्यवाही की गई। भवन अनुज्ञा अधिकारी ने निर्देश दिए है कि निगम से अनुमति मिलने के बाद ही दोबारा निर्माण कार्य शुरू किया जाए।