नेवई बस्ती में बनेगी 8 लाख से सड़क,  प्रदेश महामंत्री व महापौर ने किया भूमिपूजन

नेवई बस्ती में बनेगी 8 लाख से सड़क,  प्रदेश महामंत्री व महापौर ने किया भूमिपूजन

रिसाली। रिसाली निगम क्षेत्र के नेवई बस्ती पूर्व वार्ड 34 में 8 लाख की लागत से गली सीमेंटीकरण होगा। शुक्रवार को महापौर शशि सिन्हा व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू ने भूमिपूजन किया। गली सीमेंटीकरण 300 मीटर तक किया जाएगा।
इस अवसर पर महापौर शशि सिन्हा ने कहा कि पहले नेवई में संसाधन का अभाव था। सड़क और नाली नहीं थी। निगम बनने के बाद गृहमंत्री और क्षेत्रीय विधायक ताम्रध्वज साहू के मार्गदर्शन में उपेक्षित क्षेत्र में आवश्यकता अनुरूप बहुत कार्य हुए। उन्हांेन आश्वासन दिया कि वार्ड पार्षद के साथ मिलकर जरूरत के हिसाब से वे निरंतर विकास कार्य करेंगी। भूमिपूजन कार्यक्रम में सभापति केशव बंछोर, महापौर परिषद के सद्स्य ईश्वरी साहू, सोनिया देवांगन, परमेश्वर, चन्द्रभान ठाकुर, वार्ड पार्षद डोमन लाल बारले पूर्व पार्षद भूपेन्द्र बेलचंदन आदि उपस्थित थे।