रिसाली निगम ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई, व्यापारियों में हड़कंप

पहले ही दिन 10 लोगों से वसूला 7500 जुर्माना

रिसाली निगम ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई, व्यापारियों में हड़कंप

रिसाली। प्रदेश में पॉलीथीन को पूर्ण रूप से प्रतिबंध किए जाने के आदेश की अवहेलना करने वालों पर नकेल कसा जा रहा है। नगर पालिक निगम रिसाली के बाजार क्षेत्रों में समझाईश के साथ ही 10 प्रकरण बनाए गए। अलग-अलग दुकानों से कुल सात हजार पांच सौ जुर्माना वसूला गया।
शासन के आदेश पर आयुक्त आशीष देवांगन ने राजस्व विभाग और जनस्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम बनाई है। यही टीम शुक्रवार को आजाद मार्केट, टंकी मरोदा और स्टेशन मरोदा के दुकानों में दबिश देकर जांच की। इस दौरान कई दुकानों से टीम बैरंग लौटी। वहीं कुछ दुकानों से प्रतिबंधित पॉलीथीन व थर्माकोल जब्द किया। अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए जुर्माना वसूला। दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई है कि दोबारा प्लास्टिक पाए जाने पर नियमत: कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही में राजस्व विभाग प्रभारी संजय वर्मा, जनस्वास्थ्य विभाग प्रभारी बृजेन्द्र परिहार, जगरनाथ कुशवाहा, छगन साहू, विवेक रंगनाथ शामिल थे।

विवाद का किया सामना
जांच कार्यवाही में टीम सद्स्यों को कई जगह विरोध का सामना भी करना पड़ा। व्यापारियों का कहना था कि सप्लायर व निर्माता पर पहले कार्यवाही हो। बाद में निगम अधिकारियों ने यह कहते चेतावनी दी कि क्षेत्र में थोक विक्रेता और निर्माता नहीं है। विवाद करने पर वे दुकान का पंचनामा तैयार कर प्रकरण एनजीटी को भेजेंगे। इसके बाद ही आक्रोशित व्यापारी शांत हुए।

इन प्रतिष्ठानों में की गई कार्रवई
भिलाई मसाला उद्योग आजाद मार्केट  1500
रिखी दास आजाद मार्केट   500
शक्ति सिंह आजाद मार्केट  200
श्रीनिवास सैनी टंकी मरोदा  500
साहिद मटन शॉप टंकी मरोदा   500
मां शारदा किराना टंकी मरोदा  500
डॉली ड्रेस टंकी मरोदा  500
कैलाश किराना उतई रोड  500
कृष्णा डेयरी टंकी मरोदा  500
असलम स्टेशन मरोदा   2000