भिलाई में साइबर ठगी में बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 23 आरोपी हिरासत में

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगों तक पहुंची रकम, मोबाइल, एटीएम कार्ड और बैंक दस्तावेज जब्त

भिलाई में साइबर ठगी में बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 23 आरोपी हिरासत में

दुर्ग। साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुर्ग पुलिस ने बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना छावनी पुलिस ने मामले में 23 आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक, आधार कार्ड और अन्य बैंकिंग दस्तावेज जब्त किए हैं। मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार थाना छावनी में दर्ज अपराध क्रमांक 312/2026 की विवेचना के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी कमीशन के लालच में अपने और अन्य लोगों के बैंक खाते साइबर एवं आर्थिक अपराधियों को उपलब्ध कराते थे। इन खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त रकम के अवैध लेनदेन और उसे अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करने के लिए किया जाता था।

तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों के विश्लेषण और अन्य प्रमाणों के आधार पर पुलिस ने 29 जून को कार्रवाई करते हुए 23 आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में कई आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे कमीशन के बदले अपने बैंक खाते साइबर अपराधियों को इस्तेमाल करने के लिए देते थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 11 मोबाइल फोन, 3 एटीएम कार्ड, 3 बैंक पासबुक, 3 चेकबुक, 3 आधार कार्ड सहित अन्य बैंकिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज जब्त किए हैं। इन इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान और साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है। वहीं, कुछ आरोपियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(1) के तहत नोटिस देकर छोड़ा गया है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी लालच या कमीशन के बदले अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड या बैंकिंग दस्तावेज किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग के लिए न दें। ऐसा करना साइबर अपराध में सहभागिता माना जा सकता है और इसके लिए कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

आरोपी का नाम :

1. राकेश गुप्ता, उम्र 22 वर्ष, निवासी सोनिया गांधी नगर, खुर्सीपार।

2. के. हरीश, उम्र 30 वर्ष, निवासी कैम्प-2 शर्मा कॉलोनी, छावनी।
3. योगेश राजभर, उम्र 37 वर्ष, निवासी सेक्टर-11, खुर्सीपार।
4. कार्तिक, उम्र 21 वर्ष, निवासी महात्मा गांधी नगर, भिलाई।
5. मोनू चतुर्वेदी, उम्र 31 वर्ष, निवासी खुर्सीपार, भिलाई।
6. अखिलेश सोनकर, उम्र 22 वर्ष, निवासी सेक्टर-11, खुर्सीपार।

7. पवन कुमार साव, उम्र 23 वर्ष, निवासी हथखोज, भिलाई।
8. पीयूष बिजलानी, उम्र 37 वर्ष, निवासी वैशाली नगर, भिलाई।

9. अभय मिश्रा, उम्र 24 वर्ष, निवासी भिलाई।
10. सुनील प्रसाद, उम्र 34 वर्ष, निवासी राजीव नगर, छावनी।
11. कन्हैया लाल, उम्र 48 वर्ष, निवासी सेक्टर-11, भिलाई।
12. लखविन्दर सिंह, उम्र 59 वर्ष, निवासी शर्मा कॉलोनी, भिलाई।
13. सचिन पाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी शर्मा कॉलोनी, भिलाई। 

14. रोहित ठाकुर, उम्र 24 वर्ष, निवासी विवेकानंद नगर, कैम्प-2, भिलाई। 

15. नरेन्द्र, उम्र 35 वर्ष, निवासी राम नगर, कोहका, भिलाई।

 निम्नलिखितको धारा 35(1) bnss का नोटिस देकर  छोड़ा गया

16. निक्की राव, उम्र 25 वर्ष, निवासी आजाद नगर, पावर हाउस, भिलाई।
17. सुधा सिंह, उम्र 50 वर्ष, निवासी जवाहर नगर, सुपेला।
18. शिव कुमार सिंह, उम्र 75 वर्ष, निवासी एकता चौक, भिलाई।
19. मोहम्मद शबीर, उम्र 19 वर्ष, निवासी गौतम नगर, खुर्सीपार।
20. ए. सागर हरी, उम्र 36 वर्ष, निवासी स्मृति नगर, भिलाई।
21. जय प्रकाश नारायण, उम्र 45 वर्ष, निवासी राजीव नगर, छावनी
 22. मोहन कुमार मेहतो, उम्र 46 वर्ष  निवासी एकता नगर, छावनी।

23. पवन कुमार गुप्ता, उम्र 58 वर्ष, निवासी खुर्सीपार।