ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के 8 मामले दर्ज, 16 आरोपी गिरफ्तार, 30.98 लाख की संपत्ति जब्त

ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के 8 मामले दर्ज, 16 आरोपी गिरफ्तार, 30.98 लाख की संपत्ति जब्त

धमतरी। ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ धमतरी पुलिस ने वर्ष 2026 में अब तक की सबसे बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए संगठित सट्टा नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है। पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत जिले में 24 जून 2026 तक ऑनलाइन सट्टे के 8 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 30 लाख 98 हजार 800 रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की है। जब्त सामान में 15 मोबाइल फोन, 3 लग्जरी वाहन (XUV700, Articia और Tata Nexon), 2 स्कूटी तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शामिल हैं।

प्रकरण के अनुसार प्रार्थिया श्रीमती प्रीति साहू पति मनोज साहू, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम सेहराडाबरी, थाना अर्जुनी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 23 जून 2026 की रात्रि लगभग 09:00 बजे आरोपी उमेश साहू उसके घर वाहन मांगने आया था। वाहन देने से मना करने पर आरोपी नाराज होकर वापस चला गया।

इसके पश्चात दिनांक 23 जून 2026 की मध्यरात्रि लगभग 12:00 बजे आरोपी देवेंद्र साहू, उमेश साहू उर्फ छोटू एवं प्रणेश मांडवी उर्फ प्रिंस एक राय होकर प्रार्थिया के घर में जबरन घुस गए तथा अश्लील गाली-गलौज करते हुए पूरे परिवार को आतंकित करने लगे। आरोपियों ने प्रार्थिया, उसके पति मनोज साहू एवं पुत्री नीलिमा साहू के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। आरोपी उमेश साहू ने लकड़ी के डंडे से प्रहार कर मनोज साहू एवं नीलिमा साहू को चोट पहुंचाई।

आरोपियों ने अपने उग्र एवं आक्रामक व्यवहार के दौरान घर के दरवाजे, खिड़कियां, बिजली मीटर, गमले, कुर्सी एवं मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ कर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। घटना से परिवार में भय एवं दहशत का माहौल निर्मित हो गया।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर तत्काल थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 77/2026 धारा 296, 115(2), 331(6), 351(3), 324(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना अर्जुनी पुलिस ने तत्काल जांच प्रारंभ कर साक्ष्य संकलित किए। विवेचना के दौरान आरोपियों की संलिप्तता प्रमाणित पाए जाने पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी देवेंद्र साहू पिता जगेसर साहू उम्र 22 वर्ष, उमेश साहू उर्फ छोटू पिता लखीराम साहू उम्र 22 वर्ष एवं प्रणेश मांडवी उर्फ प्रिंस पिता कुंजन मांडवी उम्र 18 वर्ष, सभी निवासी ग्राम सेहराडाबरी, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

आरोपीगण का नाम-

(01) देवेंद्र साहू पिता जगेसर साहू उम्र 22 वर्ष,

(02) उमेश साहू उर्फ छोटू पिता लखीराम साहू उम्र 22 वर्ष एवं

(03) प्रणेश मांडवी उर्फ प्रिंस पिता कुंजन मांडवी उम्र 18 वर्ष 01 माह, सभी निवासी ग्राम सेहराडाबरी, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी(छ.ग.)

धमतरी पुलिस स्पष्ट करती है कि महिलाओं, बच्चों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, मारपीट, धमकी, गुंडागर्दी अथवा कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून का व्यवस्था बनाए रखना धमतरी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।