हत्या के फरार आरोपी भाजपा नेता के सम्पत्ति पर चला प्रशासन का बुलडोजर

6 आरोपी गिरफ्तार, दो अब भी फरार

हत्या के फरार आरोपी भाजपा नेता के सम्पत्ति पर चला प्रशासन का बुलडोजर

भिलाई(असं)। उत्तर प्रदेश की तर्ज पर सोमवार को भिलाई में हत्या के मामले में फरार अपराधियों के सम्पत्ती पर बुलडोजर चलाया गया। हलाकि बुलडोजर की कार्यवाही में दुकान  के सामने बने बरामदे की तोडफ़ोड़ कर की गई। 
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने  बताया कि शनिवार को देर रात लगभग 12 बजे केम्प-1 साई नगर में रंजीत सिंह नामक युवक की हत्या हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी भाजपा नेता लोकेश पाण्डेय व निखिल अभी फरार है। फरार आरोपी लोकेश पाण्डेय की केम्प-1 स्थित दुकान में बने अतिक्रमण को निगम द्वारा तोड़ दिया गया। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि फरार आरोपी लोकेश की दुकान में हत्या का योजना तैयार की गई थी। जिसके कारण उसकी दुकान को पुलिस ने सील कर दिया है। ताकि दुकान में रखे हत्या संबंध दस्तावेज के साथ छेडख़ानी न हो सके। नगर पुलिस अधीक्षक छावनी ने बताया कि हत्या के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया  है। जिसमें 5 आरोपी राजनंदगांव से व एक आरोपी को रसमड़ा से गिरफ्तार  किया है। 
ज्ञात हो कि, कैंप.1 साईं नगर में शनिवार की रात को साई नगर कैंप 1 निवासी रंजीत सिंह की हत्या कर दी गई। सफेद रंग की कार में सवार होकर पहुंचे लोगों ने रंजीत सिंह को बेस बॉल के डंडे व चाकू से मारकर हत्या की और शव को सुपेला शास्त्री अस्पताल के पास फेंककर भाग गए।  हत्या की प्लानिंग लोकेश पाण्डेय की दुकान से हुई थी इसलिए दुकान को सील कर दिया गया है।