एस मुखोपाध्याय ने भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (परियोजना) का पदभार संभाला

एस मुखोपाध्याय ने भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (परियोजना) का पदभार संभाला

श्री एस मुखोपाध्याय ने भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (परियोजना) का पदभार संभाला

भिलाई। एस मुखोपाध्याय ने आज 20 जून 2022 को सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (परियोजना) का कार्यभार संभाल लिया है। 15 जून 2022 को कार्यपालक निदेशक के पद पर पदोन्नत होने से पहले, श्री मुखोपाध्याय सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) में मुख्य महाप्रबंधक (मेंटेनेंस) पदस्थ थे।

इंस्ट्रुमेंटेशन में विशेषज्ञता के साथ बी टेक डिग्री हासिल करने के पश्चात श्री मुखोपाध्याय, जुलाई 1989 में बोकारो इस्पात संयंत्र में प्रबंधन प्रशिक्षु (तकनीकी) के रूप में सेल में शामिल हुए थे। श्री मुखोपाध्याय ने बोकारो इस्पात संयंत्र के इंस्ट्रुमेंटेशन और ऑटोमेशन विभाग में तीन दशकों से अधिक समय तक अपनी सेवाएं प्रदान की है। 1999 में प्रबंधक, इंस्ट्रुमेंटेशन एंड ऑटोमेशन और उसके बाद सतत प्रगति करते हुए में श्री मुखोपाध्याय 2012 में उप महाप्रबंधक (इंस्ट्रुमेंटेशन एंड ऑटोमेशन) बने।

उन्हें 2018 में महाप्रबंधक (इंस्ट्रुमेंटेशन एंड ऑटोमेशन) और फिर सितंबर 2019 में मुख्य महाप्रबंधक (इंस्ट्रुमेंटेशन एंड ऑटोमेशन) के रूप में पदोन्नत किया गया था। अप्रैल 2021 में श्री मुखोपाध्याय को मुख्य महाप्रबंधक (मेंटेनेंस) के रूप में सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र के पूरे मेंटेनेंस क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई। श्री मुखोपाध्याय को इंस्ट्रुमेंटेशन एंड ऑटोमेशन के साथ इस्पात बनाने की तकनीक का लंबा अनुभव है।