1.48 करोड़ की लागत से हुडको में बन रहा खेल मैदान

विधायक देवेन्द्र यादव ने किया विकास कार्य का निरीक्षण

1.48  करोड़  की लागत से हुडको में बन रहा खेल मैदान

विशेष ग्रास लगवाए जा रहे, फ्लड लाइट, चैनलिंग फैंसनिंग का काम पूरा होगा
खिलाडिय़ों के लिए होगा विशेष खेल सुविधाएं
भिलाई। हुडकों में भव्य सर्व सुविधा युक्त स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। करीब 1 करोड़ 48 लाख की लागत से इस स्टेडियम को बनाया जा रहा है। हुडकों में एक बड़ा मैदान जो सालों से उपेक्षित पड़ा है। इस मैदान का उपयोग करने और क्षेत्र के भावी खिलाडिय़ों को बेहतर खेल सुविधा देने  विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की है। जल्द ही स्टेडियम बन कर तैयार हो जाएगा।
नगर निगम भिलाई के हुडकों में एक बड़ा सर्व सुविधा युक्त खेल मैदान बनाया जाएगा। लंबे समय से खाली पड़े मैदान में खिलाडिय़ों के लिए बड़ी खेल सुविधा की व्यवस्था की जा रही। तेजी से चल रहे निर्माण कार्य का आज सुबह विधायक देवेन्द्र यादव निरीक्षण करने पहुंचे। निरक्षण के दौरान उन्होंने विकास कार्यों का बारीकी से देखा, एक-एक कोने का जायजा लिया। इस दौरान निगम के इंजीनियर और सम्बंधित ठेकेदार भी मौजूद रहे। उन्हें विधायक श्री यादव ने सख्त निर्देश दिया कि वे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे। किसी भी तरह की लापरवाही, गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, टेंडर के शर्तों के तहत काम पूरा किया। लेटलतीफी भी नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान हुडको क्षेत्र के पार्षद सीजू एंथोनी, ब्लॉक अध्यक्ष धनेश्वरी साहू, कुंती साहू, आरबीके राव एवंवार्डवासी उपस्थित थे।