मतदान के लिए सिविक सेंटर चौक में चलाया गया जागरूकता अभियान

मतदान के लिए सिविक सेंटर चौक में चलाया गया जागरूकता अभियान

भिलाई। मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के संस्थापक एस.एस. भारत के निर्देश पर रामूराव प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ तथा डॉक्टर प्रभा पटेरिया प्रदेश चेयरमेन छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में प्रदेश टीम कबीर साहू जिला अध्यक्ष दुर्ग छ.ग. एवं निर्मला राव जिला अध्यक्ष दुर्ग- नारी शक्ति छ.ग. की टीम द्वारा 4 मई को शाम 5:30 से 7:30 बजे दुर्ग जिला में मतदान जागरूकता अभियान के तहत सिविक सेंटर चौक में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। 

इस दौरान  रामूराव ( प्रदेश अध्यक्ष - छत्तीसगढ़), डॉक्टर प्रभा पटेरिया (प्रदेश चेयरमेन नारी शक्ति- छ.ग. ),  हिमाँशु शेखर त्रिपाठी ( प्रदेश उपाध्यक्ष- छ. ग.),  संदीप सिंह (प्रदेश महामंत्री छ.ग.), विरेन्द्र बघेल (प्रदेश मीडिया प्रभारी छ.ग.), राम नारायण सिंह (जिला प्रभारी), कबीर साहू (जिला अध्यक्ष-दुर्ग छत्तीसगढ़),  राजुलू (जिला कोषाध्यक्ष- दुर्ग),  निर्मला राव (जिला अध्यक्ष- दुर्ग नारी शक्ति),  लीला राव (जिला चेयरमेन दुर्ग नारी शक्ति), कल्पना शर्मा (जिला कार्यकारी अध्यक्ष -दुर्ग नारी शक्ति), भारती(जिला महासचिव- दुर्ग नारी शक्ति),  समाप्ति मुखर्जी (जिला महामंत्री- दुर्ग नारी शक्ति), सरस्वती (जिला सचिव -दुर्ग नारी शक्ति) एवं डॉक्टर स्वर्णलता वर्मा (सायकायट्रिस्ट), राहुल आदि उपस्थित थे।