भाजपा कुम्हारी ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

भाजपा कुम्हारी ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

कुम्हारी। भाजपा कुम्हारी मंडल के द्वारा भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में कुम्हारी मंडल सिद्धनाथ शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित थे। मंडल अध्यक्ष पी एन दुबे ने कहा कि वाजपेयी के कुशल नेतृत्व छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया गया। प्रधानमंत्री सड़क योजना उन्हीं की देन है। जिला संयोजक मांझी प्रकोष्ठ व पूर्व पार्षद राजू निषाद ने कहा कि वाजपेयी लोकसभा के 10 बार के निर्वाचित सांसद एवं दो बार राज्य सभा के सांसद सहित कुल 12 बार के सांसद रहे, जो उनके के भारतीय राजनीतिक इतिहास के सबसे ज्यादा बार सांसद बनने का रिकॉर्ड है। आप तीन बार के देश के प्रधानमंत्री भी रहे हैं, 1992 में आपको पदमविभूषण सम्मान, 1994 में सर्वश्रेष्ठ सांसद एवं 2015 में भारत रत्न से आप को सम्मानित किया गया था। नेता प्रतिपक्ष लोकेश साहू ने वाजपेयी जी के अदम्य साहस व उनके द्वारा किए गए परमाणु परीक्षण के बारे में जानकारी दी। पार्षद ओंकार प्रसाद मारकंडे ने वाजपेयी जी के परिवार व उनके शिक्षा दीक्षा के बारे में बताया। कार्यक्रम को  वार्ड  15 के पार्षद श्रीमती रागिनी निषाद, मंडल महामंत्री द्वय गोल्डी गोस्वामी, कुम्हारी मंडल महिला मोर्चा सह- प्रभारी श्रीमती रीता पांडेय, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता कुर्रे, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति चंद्राकर ने भी संबोधित किया। इस दौरान मंडल महामंत्री कैलाश सोनकर, मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष फिंगेश्वर साहू, पार्षद विनोद बंजारे, जगदीश जगत, हिमांशु पांडेय उपस्थित थे।