शादी करने का झांसा देकर युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, पहले से है शादीशुदा जान परिजन पहुंचे थाना

शादी करने का झांसा देकर युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, पहले से है शादीशुदा जान परिजन पहुंचे थाना

बिलासपुर। 16 साल की लड़की से दोस्ती और शादी करने का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। लड़की को बाद में पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है और वो दो बच्चों का बाप है। इसके बाद वह परेशान होकर थाने पहुंची। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार कवर्धा जिले के भरेवापारा निवासी संजय माथुर (22 वर्ष) सिविल लाइन क्षेत्र के तालापारा में रहता है। वह यहां प्राइवेट जॉब करता है। इस दौरान उसकी पहचान सिरगिट्‌टी क्षेत्र के 16 साल की लड़की से हुई। युवक ने उससे पहले दोस्ती की और फिर प्यार का इजहार करते हुए शादी करने का वादा किया। लड़की भी उसकी बातों में आ गई और उससे प्यार करने लगी। करीब दो माह पहले उसने लड़की से दुष्कर्म किया, जिसके बाद से शारीरिक शोषण करने लगा।

इस दौरान लड़की को पता चला कि उसका प्रेमी पहले से शादीशुदा है और वह दो बच्चों का बाप है। पहले लड़की को भरोसा नहीं हुआ। तब उसने पूरी जानकारी ली। सच्चाई सामने आने के बाद लड़की ने इस घटना की जानकारी अपनी मां को दी। जिसके बाद वह अपनी मां के साथ शिकायत लेकर पुलिस के पास गई।