Video कांग्रेस कार्यकर्ता ने खोल दी पोल, कहा चुनाव के समय ही कार्यकर्ताओं की आती है याद 

कांग्रेस काल में सबसे ज्यादा प्रताड़ित रहे कार्यकर्ता 

राजनांदगांव। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने ही मंच से एक कार्यकर्ता ने पिछली सरकार को खूब-खरी खोटी सुनाई। कार्यकर्ता ने कहा कि, 5 साल तक हमारी सरकार रही और तब सबसे ज्यादा हम ही प्रताड़ित रहे। मुख्यमंत्री से मिलना तक मुश्किल था। तब कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं थी। आज कार्यकर्ताओं की याद आई है।

वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव से ने ट्वीट कर कहा की -वो अपने अहंकार में कहते रह गए, मैं हूँ तो भरोसा है। उनके कार्यकर्ता उनके मुंह पर ही कह रहे हैं, 5 साल हमारी सुनी ही नहीं गई। हमें प्रताड़ित किया गया। छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता ने उनके धोखे को पहले ही पहचान लिया था और "मोदी की गारंटी" पर विश्वास अटूट रहा। जो अपने दरी उठाने वाले कार्यकर्ताओं के नहीं हुए, वे जनता के क्या होंगे भला?

दरअसल, पूर्व CM भूपेश बघेल सोमवार को राजनांदगांव में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। कांग्रेस ने उन्हें राजनांदगांव सीट से लोकसभा प्रत्याशी बनाया है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र दाऊ मंच पर आए और माइक संभालते ही फूट पड़े। उन्होंने कहा कि, पंच, सरपंच की दरी उठाने की ही जिम्मेदारी है क्या? अगर भिलाई-दुर्ग में पंचायत के चुनाव होंगे तो हम वहां भी काम करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि, 5 साल बहुत से हमारे नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं को लेकर चिंतन-मनन किया। क्या इसमें हम कार्यकर्ताओं को बुलाया गया। इन लोगों ने बंद कमरे में बैठकर चिंतन-मनन किया।