भोपाल से संचालित महादेव ऐप के तीन ठिकानों पर दुर्ग पुलिस की रेड में 18 गिरफ्तार

भोपाल से संचालित महादेव ऐप के तीन ठिकानों पर दुर्ग पुलिस की रेड में 18 गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग जिला पुलिस की महादेव ऐप के जरिये ऑनलाईन सट्टा खिलाने वालों पर सर्जिकल स्ट्राइक लगातार जारी है। बुधवार को भोपाल में महादेव सट्टा खिलाने वाले तीन ठिकानों पर पुलिस ने दबिश देकर कुल 18 लोगों को गिरफ्तार  कर उनके पास से 12 लैपटाप और 41 मोबादल जब्त किया है। 
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि दुर्ग जिला पुलिस द्वारा महादेव ऐप के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाले ब्रांचों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। पूर्व में पकड़े गए आरोपियों तथा उनसे प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर आज दुर्ग पुलिस की टीम भोपाल में महादेव सट्टा रेड्डी अन्ना के तीन ब्रांचों को ध्वस्त कर दिया।
एसपी ने बताया कि पारस अर्बन अपोलो अस्पताल के पीछे तथा आरोरा कॉलोनी भोपाल में कार्रवाई करते हुए 8 लोगों के पास से 4 लैपटाप और 21 मोबाइल बरामद किया गया। वहीं तिलक नगर दुर्गा मंदिर के सामने पानी टंकी के पास भोपाल से 10 लोगों को गिरफ्तार करते हुए 8 लैपटाप, 20 मोबाइल जब्त किया गया है। 

गिरफ्तार आरोपी

पारस अर्बन अरेरा कॉलोनी अपोलो हॉस्पिटल के बगल भोपाल

1)रवि देवांगन पिता बहरा राम देवांगन उम्र 21 साल पता मेटल पार्क कैलाश नगर कैलाश नगर बिरगांव रायपुर

2)रोहित साहू पिता सत्येंद्र साहू 25 साल पता सुभाष चौक कैम्प 01 भिलाई

3)दीपिल सैनी पिता श्रीधर प्रसाद सैनी उम्र  पता ग्राम पटेरी थाना सिविल लाइन सतना (मध्यप्रदेश)

4)देवेंद्र यादव पिता पुरुषोत्तम यादव उम्र 25 वर्ष पता दाऊपारा मुंगेली

5)पप्पू वर्मा पिता सुनील वर्मा उम्र 20 वर्ष पता न्यू पानी टंकी के पास राजेंद्र नगर उरला जिला रायपुर

6)रविकांत प्रसाद पिता भागीरथी प्रसाद उम्र 30 साल राधिका  नगर उरला जिला रायपुर

7)अक्षय अर्नाल्ड रोशन अर्नाल्ड 21 वर्ष पता संत रविदास नगर कैंप 2 भिलाई जिला दुर्ग

8)रोशन कुमार पिता रंजीत दास उम्र 20 साल पता अछोली मार्केट उरला रायपुर

तिलक नगर दुर्गा मंदिर के पास भोपाल

1. लव प्रीत सिंह पिता सुरजीत सिंह उम्र 23 साल पता जोन 3 मकान नम्बर 03 F थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग
2.विकास शाह पिता शिवनाथ शाह 18 साल पता जोन 02 माकन नम्बर वार्ड नम्बर 44 थाना खुर्सीपार जिला durg
3.अनिल लुकुंद उर्फ़ सन्नी पिता एंब्रुस लुकुंद उम्र 32 साल पता सरकारी स्कूल के पीछे रामनगर थाना सुपेला जिला दुर्ग
4.शुभम साहू पिता संतोष साहू उम्र 25 साल पता ग्राम कोनी थाना कोनी जिला बिलासपुर
5. विवेक सिंह नेताम पिता देवी सिंह उम्र 24 पता सोनारी थाना सोनारी जिला ईस्ट सिंहभूम झरखंड
6. श्रीकान्त देशमुख पिता राजेन्द्र देशमुख उम्र 32 साल पता रामनगर स्कूल के पीछे फोटक पारा नाला के पास थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग
7. सलमान सिद्धकी पिता नसर सिद्धकी उम्र 27 साल पता स्ट्रीट नंबर 5 छाया गार्डन के पास प्रगति नगर रिसाली थाना नेवई जिला दुर्ग
8. अजय पासवान पिता गुलाब चंद पासवान उम्र 25 साल पता कैम्प 01 इंदिरा गांधी कालेज के पास वृंदा नगर थाना छावनी जिला दुर्ग
9. सुमित भौमिक पिता पियूष भौमिक उम्र 21 पता सक्ति नगर पानी टंकी के पास थाना मोहन नगर दुर्ग
हाल- बोम्बे आवास ब्लाक नम्बर 43 मकान नम्बर F 06 थाना मोहन नगर जिला
10.पिनेश साहू पिता स्वर्गीय धन्नू राम साहू उम्र 30 साल पता ग्राम  भोईनापार लाटाबोड थाना बालोद जिला बालोद