विभिन्न प्रांतों के प्रतिभागियों ने बढ़चढ़कर अपनी कला का किया प्रदर्शन 

विभिन्न प्रांतों के प्रतिभागियों ने बढ़चढ़कर अपनी कला का किया प्रदर्शन 

कृष्णा पब्लिक स्कूल, नेहरू नगर भिलाई में आठ दिवसीय राष्ट्र स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रज्ञोत्सव का  शानदार आगाज
भिलाई। उत्सव सदैव ही समृद्धि, शांति और उन्नति का प्रतीक रहा है। उत्सव  गर्भ से ही रचना व निर्माता का जन्म होता है। उत्सव हमें जोड़ता है, संगठित और प्रखर बनाता है। देश में बिखरी प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान कर उन्हें सम्मानित करने हेतु कृष्णा पब्लिक स्कूल, नेहरू नगर, भिलाई की प्राचार्या श्रीमती सविता त्रिपाठी द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए 'प्रज्ञोत्सव को प्रतिस्थापित किया गया। जिसमें प्रतिवर्ष बच्चों को अपनी प्रतिभाओं को निखारने का सुनहरा अवसर प्राप्त होता है।
विगत कई वर्षों से 'प्रज्ञोत्सव की चली आ रही परम्परा को मूर्त रूप प्रदान कर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित आठ दिवस तक अनवरत चलने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ 8 अगस्त को मुख्य अतिथि जनार्धन खरे, सिविल जज दुर्ग द्वारा किया गया। 
इस अवसर पर कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन एम. एम. त्रिपाठी, श्रीमती कृष्णा त्रिपाठी, वाइस चेयरमैन आनंद कुमार त्रिपाठी, सचिव प्रमोद  त्रिपाठी, डायरेक्टर आलोक त्रिपाठी, प्राचार्या श्रीमती सविता त्रिपाठी उपस्थित थे।
सोलो सांग, ग्रुप सांग, क्लासिकल, सेमीक्लासिकल व फिल्मी गीतों की प्रस्तुति के लिए विभिन्न प्रांतों के प्रतिभागियों ने बढ़चढ़कर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि गीत एवं संगीत संपूर्ण मानव जाति को ईश्वर द्वारा दिया गया वरदान है। यह हृदय की आंतरिक गहराइयों से उपजने वाली धारा है, जो कठोर साधना व अभ्यास द्वारा निखरती और परवान चढ़ती है। यह हमारे मन को शांत कर हमारे जीवन को आनंद से भर देती है।
प्रज्ञोत्सव में आज विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियों द्वारा श्रोतागणों को भावविभोर कर दिया है। जिनमें नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड हीरापुर रायपुर द्वारा प्रस्तुत एकल व समूह गान की आकर्षक प्रस्तुति से सभी मंत्रमुग्ध हो उठे और समूचा हॉल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूँज उठा। क्लासिकल गीतों की प्रस्तुति सराहनीय रही। फिल्मी गीतों की धुन पर तो लोग झूमने और थिरकने लगे। समूह गान में विद्याथियों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गयी। कुछ नए तो पुराने गाने प्रस्तुत किए गये। सारा दिन किसी उत्सव  समान प्रतीत हो रहा था।
निर्णायक गणों में भिलाई के संगीतज्ञ श्रीमती सपना अवस्थी, सुधीर प्रसाद सिंग ऑलइंडिया रेडियो आर्टिस्ट ने अपने सूक्ष्म अवलोकन एवं अनुभव द्वारा अपने निर्णय व उपस्थिति देकर कार्यक्रम की सफलता में चार चाँद लगा दिया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि कृष्णा पब्लिक स्कूलल नेहरू नगर, भिलाई द्वारा उठाया गया यह बहुत बड़ा कदम है। जिसमें विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों को अपनी कला दिखाने का मौका मिल रहा है।
शाला की प्राचार्या श्रीमती सविता त्रिपाठी ने प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि किसी भी सभ्यता व संस्कृति की पहचान वहां की सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से ही होती है और वास्तव में सुर-ताल का मेल ही श्रेष्ठता को साबित करती है।
विद्यालय के चेयरमैन एम. एम. त्रिपाठी कार्यक्रम में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यही प्रतिभागी भविष्य के चमकते सितारे होंगे जो अपनी कला  माध्यम से देश का नाम रोशन करेंगे।
विद्यालय के वाइस चेयरमैन आनंद कुमार त्रिपाठी जी अपने आशीर्वचन में कहा कि किसी भी कला की सफल प्रस्तुति हेतु एकाग्रचित होकर अभ्यासरत होना अनिवार्य है यही जीवन में ऊँचाइयों को छूने का रहस्य है। नृत्य व कला के शिक्षकों की मेहनत इस कार्यक्रम  के मंचन में रंग लाया है। श्रीमती ज्योति शर्मा, सपन भट्टाचार्य, प्रकाश उमरे, श्रीमती धनेश्वरी साहू, भूपेन्द्र साहू, सुश्री रितुपर्णा सेनगुप्ता, श्रीमती गर्विता दत्ता, अजीत बैनर्जी एवं अन्य शिक्षकगण पूरे कार्यक्रम को आकर्षक व रोचक बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहें हैं। मंच संचालन में शाला की शिक्षिकाएं श्रीमती सुनीता त्रिपाठी, श्रीमती स्वाति जॉन एवं श्रीमती रश्मि तामगडग़े अपने मुख उद्गार द्वारा कार्यक्रम की शोभा लगातार बढ़ाती रही हैं।