नेहरू नगर के अंडर ब्रिज में लगी भीषण आग

नेहरू नगर के अंडर ब्रिज में लगी भीषण आग

भिलाई शहर के एक अंडरब्रिज में भीषण आग लग गई। आग से पूरा पीवीसी शेड जलकर राख हो गया है। आगजनी की घटना के दौरान अंडरब्रिज से लोग आना-जाना कर रहे थे। आग देखकर वाहन चालक अंडरब्रिज से तेजी से बाहर निकले। दोपहर का वक्त होने की वजह से ज्यादा भीड़ नहीं थी। शाम के वक्त इस अंडरब्रिज पर ट्रैफिक का भारी दबाव रहता है। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल वाहनों ने एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। धुएं का गुबार दूर तक दिख रहा था। कुछ समय के लिए लोग दहशत में भी आ गए थे। भिलाई स्थित नेहरू नगर अंडरब्रिज पर दोनों और लाखों रुपये की लागत से दो साल पहले प्लास्टिक के शीट्स लगाए गए हैं। मंगलवार दोपहर 3 बजे के आसपास अचानक सीट से धुआं निकलने लगा।

देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई। धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। पास लगे ओवरब्रिज पर भी लोगों की भारी भीड़ लग गई। जिस वक्त आग लगी उस समय अंडरब्रिज से लोग आना-जाना कर रहे थे। आगजनी की घटना के दौरान अंदर से गुजर रहे वाहन चालक तेजी से बाहर निकले। आस-पास मौजूद लोगों ने सुपेला पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर भिलाई नगर निगम के महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त प्रकाश सर्वे भी मौके पर पहुंचे।