फैरो स्क्रैप निगम लिमिटेड के निजीकरण के खिलाफ हल्लाबोल

फैरो स्क्रैप निगम लिमिटेड के निजीकरण के खिलाफ हल्लाबोल

भिलाई। संयुक्त ट्रेड यूनियन के बैनर तले फैरो स्क्रैप निगम लिमिटेड के निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान श्रमिक नेता और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अरुण सिंह सिसोदिया, गजेंद्र सिंह,इंटुक के संजय साहू व वंश बहादुर सिंह, विनोद सोनी , राजू लाल श्रेष्ठ, घनश्याम सोनी, गोपिका चौधरी, सुनीत सिंह, एचपीएस तोमर आदि शामिल हुए। कांग्रेस पार्टी  के प्रदेश महासचिव अरुण सिंह सिसोदिया ने मजदूर एवं यूनियन का साथ देते हुए तथा उनकी बारीकियों को बताते हुए श्रमिकों को समझाया तथा उन्हें एकता का पाठ बताया। निजी करण होने से इसकी दुर्गति की स्थिति को व्याख्यान किया।  ज्ञात हो पूर्व में श्री अरुण सिंह सिसोदिया जी को इसके चलते जेल यात्रा भी करना पड़ा था, उन्होंने यूनियन के तरफ से काफी संघर्ष किया था। झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सरसिज घोष ने बताया कि आज देश  को भाजपा बेचना चाहती है और हम ऐसे सोच का विरोध करते है। छत्तीसगढ के कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रहते गरीब श्रमिकों के साथ अनर्थ नहीं होगा। श्री घोष आश्वासन दिया की संपूर्ण प्रदेश/जिला झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, श्रमिकों के आन्दोलन के साथ रहेगा और जरूरत पडऩे पर सामने खड़े होकर प्रदर्शन करेंगे। अगर जेल यात्रा भी करना पड़े तो डरेंगे नहीं।