बारिश ने खोली भ्रष्टाचार की पोल, दुर्ग में चार साल पहले 22 करोड़ से बना पुल धसा

बारिश ने खोली भ्रष्टाचार की पोल, दुर्ग में चार साल पहले 22 करोड़ से बना पुल धसा

दुर्ग। लगातार तीन दिनों से हुई बारिश ने PWD ब्रिज के अधिकारियों व ठेकेदार द्वारा मिलकर किए गए भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है।जबकि वर्षों पहले अंगे्रजों द्वारा निर्मित पुल अभी भी सही सलामत है। दुर्ग के पुलगांव में शिवनाथ नदी पर 22 करोड़ की लागत से 2018 में बना डबल लेन ब्रिज चार साल में ही एक तरफ से धंसने लगा है। ब्रिज धंसने की जानकारी मिलते ही दुर्ग विधायक अरुण वोरा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी कहा कि पुलिस के निर्माण भ्रष्टाचार हुआ है। इसकी जांच होनी चाहिए।