भाजपा से जुड़कर देश, राज्य व गांव के विकास में दें योगदान

नवमतदाता संपर्क अभिनन्दन पत्र अभियान

भाजपा से जुड़कर देश, राज्य व गांव के विकास में दें योगदान

महासमुंद। भाजपा मंडल भंवरपुर के शक्ति केंद्र रंगमटिया के बूथ क्रमांक 3 गढग़ांव तथा बूथ  क्रमांक 4 तिलाईदादर में नव मतदाताओं का अभिनन्दन कार्यक्रम के तहत अभिनंदन पत्र देकर भाजपा में उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजयुमो अध्यक्ष धर्मेन्द्र पटेल, भाजयुमो उपाध्यक्ष  संजय पटेल, भाजयुमो मंत्री रथलाल कर्ष, मनोज पटेल, वरिष्ठ नेता जागेश्वर पटेल उपस्थित थे।  भाजयुमो अध्यक्ष धर्मेन्द्र पटेल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा आज युवा हर क्षेत्र में शक्ति बन कर उभर रहा है। युवा शक्ति ही देश की शक्ति है। उन्होंने युवाओं से आव्हान किया की भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े और अपने देश राज्य गांव के विकास में अपना योगदान दे। उन्होंने नए मतदाताओं का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत वंदन अभिनंदन किया।