दुर्ग उपचुनाव: पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति गीते आगे

दुर्ग उपचुनाव: पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति गीते आगे

दुर्ग। कसारीडीह वार्ड क्रमांक 42 की मतगणना शुरू हो गई है। इसमें भाजपा से कांता साहू, कांगे्रस से प्रीति गीते तथा निर्दलीय प्रत्याशी खिलेश्वरी निर्मलकर चुनावी मैदान में है।   उपचुनाव में कांगे्रस व भाजपा के बीच कांटे की टक्कर की चर्चा है। पहले राउंड में कुल 437 मत पड़े। इसमें कांगे्रस की प्रीति गीते को 297, भाजपा प्रत्याशी कांता साहू को 118 तथा निर्दलीय प्रत्याशी खिलेश्वरी निर्मलकर को 14 मत मिले। वहीं नोटा 2 तथा 8 मत निरस्त है।