सीताराम राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से होगा पुरस्कृत

सीताराम राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से होगा पुरस्कृत

बेमेतरा। भारतीय बाल कल्याण परिषद नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2022 हेतु जिले के ग्राम चुहका निवासी सीताराम यादव पिता श्री कमल यादव उम्र लगभग 14 वर्ष का चयन किया गया है। सीताराम को 26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से नवाजा जायेगा। 17 से 26 जनवरी 2023 तक आयोजित कार्यक्रम में उपस्थिति हेतु सीताराम अपने पिता के साथ 26 जनवरी को दिल्ली रवाना हो गया है।