शराब कोचियों ने TI और ASI पर किया हमला

शराब कोचियों ने TI और ASI पर किया हमला

जांजगीर-चांपा।  जांजगीर-चांपा जिले में शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया है। इस हमले में TI और ASI घायल हो गए हैं। TI को इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। यह पूरा मामला पामगढ़ के सेमरिया गांव का है। यहां SDOP के नेतृत्व में एक टीम अवैध शराब बेचने वालों को पकड़ने पहुंची थी। इस दौरान जब पुलिस टीम एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर के वापस आ रही थी, तभी अचानक कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले TI ओमप्रकाश कुर्रे और ASI घायल हो गए। TI ओमप्रकाश कुर्रे की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है।