दुर्ग बस स्टैंड से 60 हजार के गांजे के साथ 3 गिरफ्तार

दुर्ग बस स्टैंड से 60 हजार के गांजे के साथ 3 गिरफ्तार

दुर्ग। कोतवाली पुलिस ने दुर्ग बस स्टैंड से 60 हजार रुपए मूल्य के गंजे के साथ 3 आरोपियो को पकड़ा है।

मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध गांजा बिक्री के खिलाफ अभियान के दौरान दिनांक 2.11.2022 को नया बस स्टैण्ड दुर्ग के पास 03 लड़के अवैध रूप से गांजा बेचने की मुखबिर सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दाबिश दी गई, जहा 03 लडके मिले जिसके हाथ में बैग एवं थैला था। संदिग्ध होने पर बैग एवं थेले को चेक किया गया। जिस पर आरोपी 01. अभिषेक गुप्ता 02. मनीष गुप्ता 03. मनीष द्विवेदी से पृथक पृथक कुल 6.30 किलो ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ (गांजा) कुल कीमत 60000/- रू. जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों को समय सदर में विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 1250/2022 धारा 20 नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। गिरफतार अरोपीयों को माननीय न्यायालय पेश किया गया।