रेलवे ठेके में गड़बड़ी, राजनांदगांव के भाजपा नेता को मुंबई की टीम ले गई अपने साथ

रेलवे ठेके में गड़बड़ी, राजनांदगांव के भाजपा नेता को मुंबई की टीम ले गई अपने साथ

राजनांदगांव। रेलवे ठेके में एक कथित गड़बड़ी के मामले में मुम्बई की ईओडब्ल्यू की टीम ने शहर के प्रियंक सोनी नामक व्यापारी को गिरफ्तार किया है। ब्राम्हणपारा के रहने वाले सोनी को उसके घर से गिरफ्तार कर स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद व्यापारी को पूछताछ के लिए मुम्बई ले जाया गया। नांदगांव के भाजपा नेता प्रियंक सोनी की गिरफ्तारी से पार्टी में हडक़ंप मच गया है।