ट्रेन हादसे में स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव के रिश्तेदार की मौत, पेशी अटेंड करने जा रहे थे अंबिकापुर

ट्रेन हादसे में स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव के रिश्तेदार की मौत, पेशी अटेंड करने जा रहे थे अंबिकापुर

रायपुर। ट्रेन हादसे में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव के रिश्तेदार की मौत हो गई है। वे गुरुवार रात को दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस में अंबिकापुर जा रहे थे, बिलासपुर के बेलगहना के पास हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि वे ट्रेन से गिर गए और और इससे उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान शव मिलने के कई घंटों बाद की जा सकी। मृतक की पहचान धौरपुर के राजा वीरभद्र सिंह उर्फ सचिन के रूप में हुई है। वे लुंड्रा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष और कांग्रेस के नेता थे।
मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर के लुंड्रा विधानसभा के धौरपुर निवासी वीरभद्र सिंह रायपुर से रात को अंबिकापुर जाने दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन में सफर कर रहे थे। दूसरे दिन उनकी पेशी थी। इनके अंबिकापुर जाने की जानकारी घर वालों को थी। शुक्रवार सुबह घर वाले इन्हें लेने स्टेशन पहुंचे लेकिन वे नहीं उतरे। इनका सामान जरूर ट्रेन में था। यही नहीं इनका मोबाइल भी नहीं लग रहा था। इसके बाद घर वालों ने रायपुर में संपर्क किया तो उनके ट्रेन में बैठने की जानकारी मिली।

इसके बाद वीरभद्र की तलाश तेज की गई। शुक्रवार को सुबह GRP को शव मिला था तब तक ट्रेन से गिरने वाले युवक की पहचान नहीं हुई थी। इसके बाद कोटा थाना पुलिस ने शव की की पहचान वीभद्र सिंह उर्फ सचिन सिंह के रूप में की। कोटा SDOP आशीष अरोरा बताया कि प्रारंभिक तौर पर यही पता चला है कि वीरभद्र की मौत ट्र्रेन से गिरने के कारण हुई थी। शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।