समाजसेवी व भाजपा नेता शारदा गुप्ता को भाजपा से मिल सकती है टिकट

पिछले 35 वर्षों से भाजपा पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर कर रहे हैं कार्य

समाजसेवी व भाजपा नेता शारदा गुप्ता को भाजपा से मिल सकती है टिकट

भिलाई। विधानसभा चुनाव नजदीक है। भाजपा पार्टी से वैशाली नगर विधानसभा व भिलाई नगर विधानसभा के लिए कई नाम उभर कर सामने आ रहे हैं। इन लोगों में से एक नाम ऐसा भी है जो निस्वार्थ भाव से आम जनमानस के लिए जमीनी स्तर पर वर्षों से निरंतर कार्य करते आ रहे हैं। आम जनता के लिए समस्याओं का निराकरण के लिए कई बार धरना-आंदोलन भी किए। लोगों के समस्याओं का निराकरण भी किया। कोविड के समय भी अपने सहयोगियों के साथ दिन-रात सेवाएं देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके उत्कृष्ट कार्यों की वजह से भाजपा पार्टी के लिए उनके नाम उभर कर सामने आने लगा है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं भाजपा नेता व समाजसेवक शारदा गुप्ता की। सामाजिक कार्यों में कुछ अलग भूमिका की बात की जाए तो भाजपा नेता शारदा गुप्ता ने एक अलग पहचान बनाई है। सुपेला संडे बाजार को हटाने में उन्होंने लगभग 2 वर्षों तक लगातार निरंतर आंदोलन  किया और सफलता प्राप्त की। इससे हजारों लोगों को आवागमन में हो रही असुविधा से मुक्ति मिली। गदा चौक में स्थित शराब दुकान को हटाने में भी अपनी अग्रणी भूमिका में लगातार आंदोलन कर रहे हैं। सामाजिक कार्यों में वे गुप्ता समाज के विगत 14 साल से अध्यक्ष हैं। वैश्य समाज को एक मंच में लाने के लिए भी कई बार सामाजिक समारोह कर चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी में लगातार 35 वर्षों से काम कर रहे हैं और विभिन्न दायित्व का निर्वहन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष का भी दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। पूर्व सांसद ताराचंद साहू के सह प्रवक्ता भी रह चुके हैं। क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए भी निरंतर सक्रिय रहने के कारण उन्हें भारतीय जनता पार्टी  अवसर प्रदान कर सकती है।