तीज उत्सव में महिलाओं ने जीते कई इनाम

तीज उत्सव में महिलाओं ने जीते कई इनाम

भिलाई। भिलाई महिला समाज स्मृति नगर  द्वारा तीज उत्सव का आयोजन किया गया। सचिव श्रीमती मंजू पाल, उप सचिव श्रीमती तृप्ति अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती उषा स्वरूप श्रीवास्तव उपस्थित थे।

 सभी महिलाएं काफी उत्साह से सभी प्रतियोगिता में भाग लिए। इसमें मुख्य रूप से नृत्य गायन और फैशन शो का आयोजन किया गया था जिसमें दो जज श्रीमती विभा सिंह और ऋषि जैन थे। दोनों जज अपने-अपने क्षेत्र में मंजे हुए एवं जानकार हैं। फैशन शो में बेस्ट ड्रेस अप का अवार्ड श्रीमती राजश्री को, बेस्ट बोल्ड एंड ब्यूटीफुल श्रीमती रेणु, बेस्ट हेयर स्टाइल श्रीमती कंचन आहूजा, बेस्ट स्माइल श्रीमती मनीष मल्होत्रा, बेस्ट रैप वॉक श्रीमती अर्चना राय, बेस्ट ऑडियंस फेस श्रीमती सपना सोनी को मिला। इस फैशन शो के में फर्स्ट प्राइज श्रीमती मिस्टी सेठिया , एवं सेकंड श्रीमती मनीषा चौधरी और थर्ड श्रीमती नीतमल को मिला। सभी सदस्यो ने काफी एंजॉय किया एवं चाय नाश्ता  का लुफ्त उठाएं।