दिवाली के दिन बच्ची से दुष्कर्म, लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर किया पुलिस के हवाले

दिवाली के दिन बच्ची से दुष्कर्म, लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर किया पुलिस के हवाले

गरियाबंद। दिवाली के दिन 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म म मामला प्रकाश में आया है। लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार घटना 24 अक्टूबर को दीपावली के दिन सुबह 10 बजे की है। आरोपी संतराम देवदास (40 वर्ष) वार्ड क्रमांक 4 निवासी अक्सर पारागांव आता-जाता रहता था। सोमवार को भी वो अपने परिचित से मिलने पारागांव गया था। वहां उसने एक घर से लगे स्नानागार में 12 साल की बच्ची को नहाते हुए देखा। उसे देख उसकी नीयत बिगड़ गई। उसने उसी बाथरूम में जाकर बच्ची से दुष्कर्म किया।  बच्ची की चीख-पुकार सुनकर उसकी मुंहबोली बहन और पड़ोसी मौके पर आ पहुंचे। लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी संतराम देवदास शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे भी हैं। पुलिस आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 376 (2) (1) और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।