भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के नवीन कार्यालय का हवन पूजन के साथ हुआ उद्घाटन

भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के नवीन कार्यालय का हवन पूजन के साथ हुआ उद्घाटन

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के नवीन कार्यालय का उद्घाटन वास्तु पूजन एवं सत्यनारायण की कथा के साथ मंगलवार को प्रियदर्शनी परिसर में किया गया।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे, जिला प्रभारी संदीप शर्मा,सह प्रभारी चेमन देशमुख, कोषाध्यक्ष नंदन जैन, राकेश पांडे, महामंत्री योगेन्द्र सिंह, प्रेमलाल साहू  सहित कई नेता मौजूद थे।
मुख्य जजमान के रूप में जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया अपनी धर्म पत्नी के साथ पूजन कार्यक्रम में बैठे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अरुण  साव ने नवीन कार्यलय के लिए अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया सहित भाजपा कार्यकर्ताओं को  बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि आप लोगों को आपकी अपार मेहनत से नया कार्यालय बन कर तैयार हो गया।भिलाई जिला संगठन  में भिलाई विधानसभा , वैशाली नगर विधानसभा एवम अहिवारा, दुर्ग ग्रामीण, पाटन का हिस्सा आता है और हम सब मिल कर अगला विधानसभा चुनाव की तैयारी यही से प्रारंभ करनी है।

जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने कहा कि यह सर्व सुविधायुक्त कार्यलय हमारे एक एक कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। आप सभी ने जो तन मन धन से इस कार्यालय के लिए सहयोग किया उसके लिए मैं आप सभी का ह्रदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं। अब इसी कार्यालय से रणनीति बना कर हम 2023 में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार बनाएंगे। अब चुनाव भी नजदीक है हमें दुगनी गति से मेहनत करनी होगी और मोदी सरकार की योजनाओं और कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार को घर-घर तक पहुंचाना होगा।
सांसद विजय बघेल ने कहा कि यह हमारा कार्यालय ही नहीं हमारा मंदिर भी है। यह कार्यलय हम सभी  कार्यकर्ताओं का सपना था जो आज पूरा हुआ। हम सभी कार्यकर्ताओं के चेहरे में खुशी दिख रही है। अब हमें पूरे पवित्र मन के साथ इस मंदिर में बैठकर 2023-2024 में भाजपा की सरकार बनानी है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नेता  जिला उपाध्यक्ष शिवसागर मिश्रा, भोजराज सिन्हा, दया सिंह, महेश वर्मा, रामकुमार राणा, संदीप अग्रवाल, जय प्रकाश यादव, अमर सोनकर, कीर्ति नायक, राजेंद्र सिंह, स्वीटी कौशिक, राम कुमार राणा ,मिथिला खिचरिया,अमर सोनक, विजय जैसवाल, कीर्ति नायक, राजेन्द्र सिंह, अमित मिश्रा,संजय दानी ,मंडल अध्यक्ष रूप राम साहू  अशोक गुप्ता, गजानंद बंछोर, राजू निषाद, रिकेश सेन,ईश्वरी नेताम, चंदेश्वरी बांदे,  मुकेश अग्रवाल, विनोद चेलक, मनोज तिवारी,सरला आचार्य, सुंदरलाल साहू ,दिनेश आचार्य, अर्जुन साहू, विशाल दिप नायर नवीन सिंह,विनय सेन, नरेंद्र निर्मलकर, सौरभ चटर्जी हर्षल यादव, मोनीष काले, रजनीकांत पांडे अशोक जैन आदि उपस्थित थे।
उपयुक्त जानकारी जिला सह प्रभारी मीडिया ठाकुर रणजीत सिंह द्वारा दी गई