पुलिस ने गड्ढा खोदकर निकाला 23 दिन से लापता महिला की लाश, पति और प्रेमी गिरफ्तार

पुलिस ने गड्ढा खोदकर निकाला 23 दिन से लापता महिला की लाश, पति और प्रेमी गिरफ्तार

कवर्धा। कोर्ट में पेशी के बाद पिछले 23 दिन से लापता महिला का शव पुलिस ने जंगल से गड्डा खोदकर बरामद किया है। शव की पहचान ग्वालिन बाई साहू के रूप में की गई है। कवर्धा जिला के सिंघनपुरी जंगल थाना क्षेत्र के तेलीटोला व घानीखुंटा घाट के बीच इस महिला की लाश मिली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका की पूर्व पति व प्रेमी को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है।

विकास कुमार एएसपी कवर्धा पुलिस के अनुसार मृतक महिला अपने पूर्व पति से हर माह 10 हजार रूपए लेती थी। और प्रेमी से भी आये दिन पैसों की डिमांड करती थी। इसलिए दोनों मिलकर हत्या का प्लान किया और वारदात को अंजाम देने से पहले फ़िल्म दृश्यम देखा। फिर उसी तर्ज पर हत्या को अंजाम दिया।

दरअसल मृतका ग्वालिन बाई साहू पति लुकेश साहू ग्राम चीमागोंदी की रहने वाली थी। दोनों के बीच विवाद चल रहा था। जिसके चलते महिला लगभग तीन सालों से अपने पति से अलग रह रही थी। पति-पत्नी का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसी सिलसिले में बीते 18 जुलाई को वह कोर्ट में पेशी में आई थी। उसी दिन से ग्वालिन बाई लापता थी। पुलिस के मुताबिक महिला की हत्या कर शव को गड्डा खोदकर दफना दिया गया था। जांच में जुटी पुलिस ने सड़ी-गली अवस्था में शव को बरामद किया है।

बताया जा रहा है कि दोनों ने पहले महिला की गला दबाकर हत्या किया फिर शव को गड्ढे खोदकर दफनाया दिया था। महिला के लापता होने की रिपोर्ट मृतका के पिता रामखिलावन साहू निवासी कल्याणपुर ने सहसपुर लोहारा थाने में दर्ज कराई थी। जांच में जुटी पुलिस ने तेलीटोला व घानीखुंटा घाट के बीच जंगल में महिला की सड़ी-गली लाश बरामद की है।वहीं मृतका की स्कूटी को कर्रानाला बांध से बरामद किया है।