STF ने महादेव सट्टा खिलाने वाले 2 लोगों को किया गिरफ्तार

STF ने महादेव सट्टा खिलाने वाले 2 लोगों को किया गिरफ्तार

यूपी। महादेव सट्टा एप से जुड़े मामले में यूपी STF ने लखनऊ से अभय सिंह और संजीव सिंह को गिरफ्तार किया। अभय महादेव बुक और अन्य गेमिंग-बेटिंग एप का इंडिया हेड है। संजीव उसका सहयोगी। अभय पर अरबों की जालसाजी का आरोप है। दोनों देवरिया के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार महादेव बुक का नेटवर्क अभय सिंह का फुफेरा भाई अभिषेक दुबई से चलाता है। 32 कंपनियों के नाम पर इंडिया से 4000 सिम दुबई भेजे गए। इन्हीं सिम से जालसाज़ी का खेल खेला जाता था। इस पूरे सिस्टम को ऑपरेट करने के लिए 12 हजार लोगों को नौकरी पर दुबई भेजा गया था। महादेव बुक से जुड़े लोग गरीब-अनपढ़ लोगों से सिम लेते थे। इसके बदले उन्हें 25000 रुपए सैलरी देते थे। फिर सिम को दूसरी कंपनी में पोर्ट कराकर जालसाजी करते हैं।