आईटीआई भिलाई में 10 अगस्त को लगेगा शिक्षुता मेला, 122 पदों पर सीधी भर्ती

आईटीआई भिलाई में 10 अगस्त को लगेगा शिक्षुता मेला, 122 पदों पर सीधी भर्ती

भिलाई। औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आदर्श शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, जीई रोड पावर हाउस भिलाई में 10 अगस्त 2026, सोमवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला आयोजित किया जाएगा। मेला सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। इसमें भिलाई की प्रमुख औद्योगिक कंपनियां शामिल होंगी और विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी ट्रेडों में कुल 122 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

मेले में भिलाई इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इकोसिस्टम मटेरियल्स प्राइवेट लिमिटेड, सिम्प्लेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड, वैष्णवास एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड और भिलाई वोस्लो बीके कास्टिंग्स लिमिटेड जैसी कंपनियां हिस्सा लेंगी।

फिटर और वेल्डर के सबसे ज्यादा पद

भर्ती में फिटर के 28 पद और वेल्डर के 21 पद शामिल हैं। इसके अलावा मकेनिस्ट एवं CNC के 12, इलेक्ट्रिशियन के 11, मोल्डर के 10, COPA के 8 और टर्नर के 8 पद पर भी चयन किया जाएगा।

फाउंड्रीमेन के 4, तकनीशियन के 3, मैसन यानी राजमिस्त्री के 2 और इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक के 2 पद भी शामिल हैं। इसके साथ ही ड्राफ्ट्समैन, मेकेनिक डीजल, मैन्युफैक्चरिंग एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट तथा मैन्युफैक्चरिंग/प्रोग्रामिंग प्रोसेस असिस्टेंट जैसे ट्रेडों में भी अवसर उपलब्ध रहेंगे।

10वीं, 12वीं और ITI पास युवाओं के लिए मौका

शिक्षुता मेले में शामिल होने के इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों को अपनी 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची, ITI उत्तीर्ण अंकसूची, मूल प्रमाण पत्र, रिज्यूमे या बायोडाटा और आधार कार्ड सहित आवश्यक दस्तावेज लेकर निर्धारित समय पर पहुंचना होगा।

कहां और कब पहुंचे

स्थान: आदर्श शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, जीई रोड, पावर हाउस, भिलाई

दिनांक: 10 अगस्त 2026, सोमवार

समय: सुबह 9:30 बजे से

कुल पद: 122

युवाओं के लिए यह शिक्षुता मेला तकनीकी प्रशिक्षण के साथ उद्योगों में व्यावहारिक अनुभव और रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकता है।