भिलाई के इस समोसा दुकान से 22 घरेलू सिलेंडर जब्त



दुर्ग। सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर घरेलू गैस के दुरुपयोग एवं अवैध भंडारण के मामले में खाद्य विभाग ने कार्यवाही की है। जांच के दौरान यहां से कुल 22 नग गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

खाद्य नियंत्रक से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिष्ठान द्वारा घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था, जो नियमों के विरुद्ध है। खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और नियमानुसार सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया। खाद्य नियंत्रक श्री अनुराग भदौरिया अधिकारियों ने बताया कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है और ऐसा पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।

