मुकबधिर लड़की से दुष्मर्क के आरोपी को वैशालीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

मुकबधिर लड़की से दुष्मर्क के आरोपी को वैशालीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

भिलाई। मुकबधिर लड़की से दुष्कर्म करने वाले कोहका भिलाई निवासी आरोपी को वैशालीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने वैशालीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराया है कि उनकी बेटी (उम्र 18 वर्ष 5 माह) मुकबधिर है। मो. असलम खान पिता मो. एजाज खान उम्र 40 साल निवासी एलआईजी 640 कोहका हाउसिंग बोर्ड ने उनके बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस द्वारा पीडि़ता से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मो. असलम खान ने 2020 में, 2021 में 19 अपैल 2022 को गलत काम किया। मना करने व और किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी देता है। प्रार्थी व पीडि़ता की रिपोर्ट पर वैशालीनगर थाना पुलिस ने आरोपी मो. सलमान खान के खिलाफ  धारा 376 क 376 2, (2) (च) (ञ) (ठ) 506 भादवि पोक्सो एक्ट 5/6, 5 (ट) के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशिल रिमाड पर भेजा गया।