कर्ज के नाम पर धमकी और जबरन वसूली करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार


दुर्ग। सुपेला थाना क्षेत्र में कर्ज के नाम पर अवैध वसूली और धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा पीड़िता से मूल राशि से कई गुना अधिक रकम वसूलने और ब्लैंक चेक के जरिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, मैत्री विहार राधिका नगर निवासी रिया पाल ने 19 मार्च 2026 को सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि उसने आरोपियों से 1 लाख रुपये उधार लिया था, लेकिन अब तक वह करीब 12 लाख रुपये ब्याज सहित चुका चुकी है। इसके बावजूद आरोपी दो ब्लैंक चेक अपने पास रखकर लगातार और पैसे की मांग कर रहे थे।

पीड़िता ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपी उसके घर पहुंचे, गाली-गलौज कर धमकाया और चेक में मनमानी राशि भरकर कोर्ट के जरिए वसूली करने की धमकी दी।
मामले की जांच में आरोपियों का कृत्य अपराध क्रमांक 433/2026 के तहत धारा 296, 351(2), 308(2) बीएनएस और कर्जा अधिनियम की धारा 04 के अंतर्गत पाया गया। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी:
- कंचन सिंह (42 वर्ष), निवासी सुर्या विहार कॉलोनी, सुपेला भिलाई
- बरखा शर्मा (45 वर्ष), निवासी मॉडल टाउन, नेहरू नगर, सुपेला
- वसीम खान (26 वर्ष), निवासी ग्राम चिचोला, जिला राजनांदगांव, हाल सेक्टर-06, भिलाई नगर
जप्त सामग्री:
दो ब्लैंक चेक
