सुपेला अस्पताल को भेंट किया वाटर कूलर

सुपेला अस्पताल को भेंट किया वाटर कूलर

भिलाई। जन सेवा परम धर्म को ध्यान में रखते हुए सांई नाथ जन सेवा समिति ने लाल बहादुर शास्त्री शासकीय हॉस्पिटल सुपेला को तीन वाटर कूलर भेंट की है। यह वाटर कूलर हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को सहुलियत को देखते हुए दिया गया है। संस्था तीनो कूलर लाल बहादुर शास्त्री शासकीय हॉस्पिटल के मुख्य प्रभारी डॉ. पीयम सिंह को भेंट किया गया। इस मौके पर संस्था के सदस्य एव हॉस्पिटल अन्य डॉक्टर भी मौजूद रहे।
श्री सांई नाथ जन सेवा समिति के अध्यक्ष जी. माधव राव ने बताया कि संस्था लगातार लोगो की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में काम करती है। विभिन्न सामाजिक कार्यो को करने के साथ संस्था रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जन सेवा ही परम धर्म है, इससे बडा कोई धर्म नही है। सेवा मनुष्य का सबसे बड़ा गुण है। अपने को जन सेवक मानकर जागरूकता व विनम्रता से सेवा को धर्म और कर्तव्य समझकर कार्य करना चाहिए। हॉस्पिटल में गर्मी के मौसम में ज्यादा मरीज भर्ती होते है और वार्डो में कूलर न होना मरीजों के लिए कष्टदायक है। जिसको संस्था ने अपने संज्ञान में लेते हुए यह कार्य पूर्ण किया।
संस्था के संरक्षक जी राजू ने कहा कि श्री सांई नाथ जन सेवा समिति का सोच व संस्था के द्वारा किया जा रहा सामाजिक कार्य सराहनीय है। अन्य संस्थाओं को भी ऐसे कार्यो के लिए आगे आना चाहिए। इससे सामाजिक कार्य और विकस को गति मिलती है। इस मौके पर संस्था के के. डिल्ली राव, जी. राजू, विकास जायसवाल, के. गणपति, के. प्रसाद राव, जी. माधव राव, सूरज साहू, एस. वेंकट, धनराजू तथा हॉस्पिटल के प्रभारी डॉ. पीयम सिंह व अन्य डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ आदि उपस्थित थे।