कसौंधन वैश्य समाज का भव्य बागेश्वर पूजा महोत्सव, शारदा गुप्ता ने की सामाजिक भवन की मांग
भिलाई के एमपी हॉल जुनवानी में कसौंधन वैश्य समाज द्वारा आयोजित बागेश्वर पूजा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, शोभायात्रा, और समाजिक मुद्दों पर संवाद हुआ। सांसद विजय बघेल ने समाज की भवन निर्माण की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया।

भिलाई। कसौंधन वैश्य समाज द्वारा एमपी हॉल जुनवानी में श्री बागेश्वर पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भगवान बागेश्वर बाबा की मूर्ति स्थापना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर बच्चों की प्रतियोगिताएं, महिलाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विशाल शोभायात्रा जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे। उन्होंने समाज को संगठित और सक्रिय बताते हुए भवन निर्माण की मांग को शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री शिवकुमार गुप्ता, रमेश गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष आशीष गुप्ता सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे। समाज के संरक्षक धनीराम गुप्ता को उनकी पुस्तक "ब्राह्मणों के देवता ब्राह्मण देवता" पर सम्मानित किया गया। पूर्व अध्यक्ष शारदा गुप्ता ने समाज के भवन की मांग को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि 21 वर्षों से समाज नियमित कार्यक्रम आयोजित करता रहा है, लेकिन भवन न होने के कारण कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। समाज के राष्ट्रीय महामंत्री ने अखिल भारतीय स्तर पर समाज को और संगठित करने, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता का आह्वान किया। पूर्व अध्यक्ष नमीत गुप्ता ने मंच का संचालन किया और समाज में संवाद को सशक्त बनाने के लिए नवाचार की बात कही। कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस, डांस प्रतियोगिता, प्रतिभा सम्मान और दोपहर में प्रसाद वितरण किया गया। शाम को भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सभी आयु वर्ग के समाजजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से संयोजक राजेन्द्र गुप्ता, बालचंद गुप्ता, महिला अध्यक्ष नीतू गुप्ता, सुशील गुप्ता, अनिल गुप्ता, प्रोफेसर ओपी गुप्ता, समाज के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, श्याम गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, अनिता गुप्ता, डॉक्टर ओपी गुप्ता, नंदकिशोर गुप्ता, ब्रिज नारायण गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष नमित गुप्ता, शारदा गुप्ता, कैलाश चंद गुप्ता, राजेश गुप्ता, पूनम चंद गुप्ता, सतीश गुप्ता, प्रभा गुप्ता, सुनीता गुप्ता, अलका गुप्ता, नीतू गुप्ता, चंद्र किशोर गुप्ता, गौरी शंकर गुप्ता, रीना गुप्ता, अन्नपूर्णा गुप्ता, तेज प्रकाश, गुप्ता लाल चंद गुप्ता, विकास गुप्ता, उतई महेश गुप्ता, मोनू गुप्ता, विक्की गुप्ता, अनिल गुप्ता, मूलचंद गुप्ता, संदीप गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, पवन गुप्ता, राकेश गुप्ता, आरजी गुप्ता, सुभाष गुप्ता, रंजन गुप्ता, अवध शाह, सूरज गुप्ता, विकास गुप्ता, विक्की, माया गुप्ता सहित समाज के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।