दौड़ प्रतियोगिता में नफिज़ खान, हारून अहमद तथा सादिक अली रहे विजयी

दौड़ प्रतियोगिता में नफिज़ खान, हारून अहमद तथा  सादिक अली रहे विजयी

भिलाई। आज दिनांक 30 अगस्त 2022 को क्षेत्रीय मुख्यालय (वि. अभि.) एस एस बी  भिलाई व्दारा सेक्टर मरोदा  में नेशनल स्पोर्ट्स डे मनाया गया जोकि 29 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक मनाया जाना है  I मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को नेशनल स्पोर्ट्स डे के तौर पर मनाया जाता है I उनका जन्म 29 अगस्त 1905 को प्रयागराज में हुआ था, उन्होंने भारत को ओलम्पिक  में तीन गोल्ड मेडल दिलाये थे I मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर कहा जाता है  I उन्होंने अपने खेल जीवन में 1000 से अधिक गोल दागे I जब वो मैदान में खेलने के लिए उतरते थे तो गेंद मानों उनकी हॉकी स्टिक से चिपक सी जाती थीI इस अवसर पर क्षेत्रीय मुख्यालय (वि. अभि.) एस एस बी  भिलाई व्दारा  200 और 400 मीटर दौड़  आयोजित करवाई गयी I जिसमें 200 की और 400 मीटर दौड़  आयोजित करवाई गयी  I जिसमे आरक्षी सामान्य नफिज़ खान, आरक्षी सामान्य हारून अहमद तथा आरक्षी सामान्य सादिक अली विजयी रहे  I  यह मैच काफी मनोरंजक रहे I इन दोनों मैचों को देखने के एस एस बी के सभी अधिकारी-गण जिसमें से श्री अशोक कुमार ठाकुर  कार्यवाहक उप महानिरीक्षक, श्री बाँके बिहारी व्दितीय कमान अधिकारी,श्री रमेश सरावत उप कमांडेंट,  श्री जय राज सिंह सहायक कमांडेंट (मंत्रा), श्री धीरज कुमार सहायक कमांडेंट (चिकित्सा),सभी अधीनस्थ अधिकारी और जवान शामिल हुए I इसके उपरांत श्री अशोक कुमार ठाकुर  कार्यवाहक उप महानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय (वि. अभि.) एस एस बी  भिलाई व्दारा खेल का जीवन में क्या महत्व है तथा सभी को खेल के प्रति बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया I इस दिवस का मुख्य उद्देश्य सभी को  खेल के प्रति जागरूक कर जीवन को स्वस्थ रखना है  इसी के साथ-साथ  विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया I