Breaking News: भिलाई के प्रतिष्ठित इडली-डोसा सेंटर पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, लाइसेंस निरस्त

Breaking News: भिलाई के प्रतिष्ठित  इडली-डोसा सेंटर पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, लाइसेंस निरस्त

भिलाई। स्मृति नगर स्थित विश्वनाथ होटल इडली डोसा सेंटर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने निरीक्षण के दौरान कार्रवाई की। केंद्र के किचन में चारों ओर गंदगी पाए जाने के बाद खाद्य विभाग ने संचालक का पंजीयन 10 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है।

निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने डोसे के साथ परोसी जाने वाली चटनी और आलू मसाला के सैंपल भी लिए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

अभिहित अधिकारी जितेंद्र नील के अनुसार, विश्वनाथ होटल इडली डोसा सेंटर को लेकर पिछले कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर खाद्य विभाग की टीम ने केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान किचन में स्वच्छता की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली और चारों ओर गंदगी पाई गई।

खाद्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए केंद्र का पंजीयन 10 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। वहीं, खाद्य पदार्थों के सैंपल की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।