परसदा गांव के भूअभिलेख में उलटफेर से भूमिस्वामी हो रहे परेशान

नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्र. 16 परसदा गांव के ग्रामीण भूअभिलेखो में लगातार उलटफेर से व्यथित हैं। राजधानी से लगे

परसदा गांव के भूअभिलेख में उलटफेर से भूमिस्वामी हो रहे परेशान

कुम्हारी। नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्र. 16 परसदा गांव के ग्रामीण भूअभिलेखो में लगातार उलटफेर से व्यथित हैं। राजधानी से लगे होने के कारण अनेक कॉलोनी विकसित हो रहे हैं, जिसके कारण भूमाफियाओं की नजर भी यहां की शासकीय भूमि पर रहती है। वे लगातार अवैध प्लाटिंग किये जा रहे हैं। जिस पर राजस्व विभाग एवं नगर पालिका आंखें बंद किये बैठी है।भूमिस्वामी के राजस्व रिकार्ड में लगातार बदलाव होते रहते हैं, जिसे सुधारने किसान को भारी मशक्कत करनी पड़ती है। वहीं भूअभिलेखों में सुधार करने तहसील पाटन के चक्कर लगाने पड़ते हैं,जहां नामांतरण पंजी उपलब्ध नही होने के अनेकों मामले सामने हैं।जिला प्रशासन को गंभीरतापूर्ण भूमि से संबंधित दस्तावेजों को भूमिस्वामियों को उपलब्ध हो सके,व्यवस्था करने की आवश्यकता है।