रायपुर बुक ऑनलाइन सट्टा खिला रहे 2 सटोरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर बुक ऑनलाइन सट्टा खिला रहे 2 सटोरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। सिविल लाइन पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिला रहे 2 सटोरियों को महासमुंद जिले के बागबहरा से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी बागबाहरा के ही रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से 5 मोबाइल और नगद 19 हजार 500 रुपए नगद जब्त किए गए हैं। एंटी क्राइम यूनिट और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से सटोरियों में हड़कंप मच गया है।

दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि रायपुर बुक डॉट इन वेबसाइट के माध्यम से लोगों को आईडी उपलब्ध कराकर ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा है। जिसके बाद जांच में कुछ मोबाइल नंबर सामने आए। जानकारी मिली कि सट्टेबाज महासमुंद के बागबाहरा से अपना नेटवर्क ऑपरेट कर रहे हैं। जिसके बाद रायपुर पुलिस यहां से महासमुंद गई। लोकेशन का पता लगाकर आरोपी अभिषेक शर्मा (31 वर्ष) और खुशवंत छाबड़ा (29 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इस वेबसाइट को हैदराबाद की एक निजी कंपनी आकृति वेब सॉफ्टवेयर से बनवाया गया है।