बड़ी खबर: अहिवारा के छाया विधायक को करोड़ों की ठगी मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

बड़ी खबर: अहिवारा के छाया विधायक को करोड़ों की ठगी मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के तत्कालीन कांगे्रस प्रत्याशी छाया विधायक अशोक कुमार डोंगरे को करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में महाराष्ट्र पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। डोंगरे को रूआबांधा स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया है। वह अपने किसी रिश्तेदार के यहां छुपा था। सूत्रों का कहना है कि महाराष्टÑ में हुई करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में अशोक कुमार डोंगरे की संलिप्तता पाई गई है। इसी सिलसिले में महाराष्टÑ पुलिस भिलाई आई थी। पतासाजी व खोजबीन के बाद उसके रूआबांधा में छिपे होने की सूचना मिली। तदुपरांत देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया। भिलाई नगर थाना प्रभारी श्री साहू ने बताया कि अशोक डोंगरे के खिलाफ महाराष्टÑ पुलिस में धारा 420 के तहत मामला दर्ज है। छाया विधायक डोंगरे भिलाई इस्पात संयंत्र का कर्मचारी भी है।