छत्तीसगढ़ में भूकंप से 2 मजदूर घायल

छत्तीसगढ़ में भूकंप से 2 मजदूर घायल

कोरिया। कोरिया में इस महीने में 17 दिनों के अंतराल में दूसरी बार भूकंप के झटके आए हैं। इससे पहले 11 जुलाई की सुबह 8 बज कर 10 मिनट पर कोरिया जिला मुख्यालय के पास 4.3 रिक्टर तीव्रता वाला भूकम्पीय झटका महसूस किया गया था। आज एक बार फिर से लगभग उसी क्षेत्र में पहले से अधिक तीव्रता वाले झटके आए। रात 12 बज कर 58 मिनट पर भूकम्प महसूस किया गया। इसकी तीव्रता मौसम विभाग के भूकम्प अनुभाग द्वारा 4.6रिक्टर मापा गया है। शुक्रवार को उत्पन्न भूकम्पीय तरंग का एपीसेन्टर भूसतह से लगभग 16 किमी जमीन के भीतर था। आज का भूकम्प भी मोडरेट श्रेणी का भूकम्प था जिसमें कच्चे मकान या भूसतह पर बने कमजोर बनावट को क्षति पहुंचाने में सक्षम था। स्थानीय प्रशासन निश्चित ही इसकी समीक्षा एवं प्रभाव का विश्लेषण में लग चुका होगा।
जिले के रात करीबन एक बजे कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 प्लस आंकी गई है। भूकंप की वजह से एसईसीएल चरचा अंडर ग्राउंड माइंस के अंदर गोफ गिरने से दो मजदूर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीबन एक बजे जिला मुख्यालय बैकुंठपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों की वजह से चरचा अंडर ग्राउंड कोल माइंस में गोफ गिर गया, जिसके बाद भागते समय दो मजदूर घायल हो गए। दोनों मजदूरों को बिलासपुर स्थित अपोलो हॉस्पिटल में रेफर किया गया है। जिस दौरान भूकंप के झटके महसूस किए गए। उस समय माइंस में एक दर्जन से ज्यादा श्रमिक काम कर रहे थे।