10 लाख के 3 इनामी नक्सली गिरफ्तार

10 लाख के 3 इनामी नक्सली गिरफ्तार

गढ़चिरौली। गढ़चिरौली पुलिस ने 10 लाख के कुल इनामी तीन माओवादियों को गिरफ्तार किया महाराष्ट्र के गढ़चिरौली पुलिस ने एक महिला दो पुरुष माओवादी को गिरफ्तार किया है।इन पर कुल 10 लाख का इनाम था।पुलिस ने बीते दो वर्षों में 57 हार्डकोर माओवादियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम ने तीन कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तीनों नक्सलियों में एक महिला नक्सली भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक, तीनों नक्सलियों पर 10 लाख का इनाम घोषित था। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए तीनों नक्सलियों की पहचान अर्जुन रैनू नरोटे, रमेश सायबी पल्लो और शशी समरू पुंगाटी के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक, तीनों नक्सलियों पर हत्या के कुल 14 केस दर्ज हैं। साथ ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मुठभेड़ के 20 मामलों में तीनों नक्सली शामिल रहे हैं। इसके अलावा इन पर दर्जनों चोरी, डकैती, लूट के केसे दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक, नक्सली रमेश सायबी पल्लो लाहेरी के कोयर गांव का रहने वाला है। उसके ऊपर पुलिस ने 4 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। वहीं महिला नक्सली शशी समरू पुंगाटी कोठी के पद्दूर गांव की रहने वाली है। शशी के ऊपर भी पुलिस ने चार लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तार किया गया तीसरा नक्सली अर्जुन रैनू नरोटे झारेवाडा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने इसके ऊपर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।