सेवानिवृत्त कर्मचारी को दी गई विदाई

सेवानिवृत्त कर्मचारी को दी गई विदाई

भिलाई-3। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा के वरिष्ठ कर्मचारी चेतन चन्द्राकर-सहायक राजस्व निरीक्षक की 62 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर महापौर श्री निर्मल कोसरे जी द्वारा स-सम्मान के साथ विदाई दी गई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शेष समय अपने परिवार के साथ व्यतीत करते हुए अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की बात कही गई।  निगम कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर दसवें दिन भी हड़ताल में डटे हुए है। श्री चन्द्राकर जी को धरना स्थल पर ही कर्मचारी संघ द्वारा साल श्रीफल भेंट कर  विदाई कार्यक्रम दिया गया। छ0ग0 स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश सचिव श्री राम अवतार साहू जी ने कहा कि आज हम इस क्षण को दुख भरी शब्दों में कहे तो हमारे कर्मचारी का सेवानिवृत्त हो रहे है। ऑर आज धरना स्थल पर विदाई दे रहे है। ये बहुत बडी पिडा दायक है। शासन यदि हमारे मांगों पर ध्यान देते तो हम 10 दिनों तक हड़ताल में बैठने की नौबत नहीं आती। शासन हमारी मांगों पर त्वरित विचार करे और संघ के पदाधिकारियों से चर्चा कर मांगो पर यथोचित समाधान निकाले। आज के समारोह में कर्मचारी संघ की ओर से रूपेन्द्र वर्मा, राजू वर्मा, मानसिंग पटेल, शत्रुहन सिन्हा, लाल राम साहू, री अविनाश चन्द्राक,  सोनू दास मानिकपुर,  राम कुर्रे, यशवंत ठाकुर, श्यामता साहू,श्री सुरेश नासरे, श्री आनंद पटेल, श्री पुरानिक साहू, श्री चन्द्रशेखर साहू, श्री दिलीप देवांगन, रामचन्द्र निषाद, नरसिंग सपहा, दीपक निषाद, दुष्यंत गायकवाड, चेतन देवांगन, श्री बलराम चेलक, श्याम सुन्दर सिंह, बंसत वर्मा, भागवत प्रसाद निर्मलकर, सीताराम चौहान, पदुम देशलहरे आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।