भिलाई में बड़ी आगजनी, 20 से 25 झोपड़ी जलकर खाक

भिलाई में बड़ी आगजनी, 20 से 25 झोपड़ी जलकर खाक

भिलाई। हॉस्पिटल सेक्टर में बीती रात्रि बड़ी आगजनी की घटना हो गई। आगजनी से कई घर जलकर राख में तब्दील हो गई है। फायर बिगे्रड की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव से मिली जानकारी के अनुसार 16 और 17 फरवरी की दरमियानी रात्रि 2:10 बजे हॉस्पिटल सेक्टर 9 मार्केट के 20-25 झोपड़ पट्टी मकान में आग लग गई। आग के कारण घर सहित उसमें रखे सभी घरेलू सामान जलकर राख हो गया है। रात को भोजन कर सभी अपने अपने घरों में  सो रहे थे जलती आग देख कर भागदड मच गई घरों का राशन कपड़ा सभी जल कर राख हो गया। आगजनी से प्रभावित हुए लोगों से मिलने दुर्ग लोकसभा सांसद विजय घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवारों से मिलकर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।  इस दौरान शारदा गुप्ता, निशु पांडेय, मंयक गुप्ता, सन्नी यादव उपस्थित थे।