दुर्ग में भीषण सड़क हादसा, कार की चपेट में आने से पति-पत्नी की हुई मौत

दुर्ग में भीषण सड़क हादसा, कार की चपेट में आने से पति-पत्नी की हुई मौत

दुर्ग। शिवनाथ नदी पर बने ब्रिज में रविवार देर रात सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। मृतक दुर्ग के पोलसायपारा के रहने वाले थे। राजनांदगांव से दुर्ग लौटते समय देर एक कार ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार पोलसायपारा निवासी ज्ञानचंद लेखवानी (56 वर्ष) अपनी पत्नी वंदना लेखवानी (45 वर्ष) के साथ स्कूटर से राजनांदगांव गए थे। वहां उनके परिचित के यहां संगीत कार्यक्रम था। दोनों पति-पत्नी राजनांदगांव से दुर्ग की ओर स्कूटर में आ रहे थे। रात 12.30 बजे के करीब जैसे ही वो लोग शिवनाथ ब्रिज के ऊपर पहुंचे कार CG 07 BF 5195 उन्हें सामने से टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलगांव पुलिस मौके पर पहुंची। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।