दुर्ग में भाजपा महिला मोर्चा ने की विधायक निवास का घेराव

दुर्ग में भाजपा महिला मोर्चा ने की विधायक निवास का घेराव

दुर्ग। प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और अपराध जिसमें बलात्कार, हत्या एवं छेड़खानी के कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी जिसमें शराबबंदी का वादा, रेडी टू ईट में महिला समूहों की उपेक्षा सहित विभिन्न विषयों को लेकर आगामी 11 नवंबर को प्रदेश स्तरीय महतारी हुंकार रैली आयोजित है, इसके पूर्व छत्तीसगढ़ के समस्त मंत्री एवं कांग्रेस के विधायकों के निवास का घेराव महिला मोर्चा के द्वारा स्कूटी रैली निकालकर किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इसी तारतम्य में दुर्ग शहर विधानसभा में महिला मोर्चा के द्वारा स्कूटी रैली निकाली गई जो कि भाजपा कार्यालय से निकलकर शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए विधायक अरुण वोरा के पदमनाभपुर निवास का घेराव किया गया। इस दौरान प्रमुख रुप से भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश सह प्रभारी उषा टावरी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, कांतिलाल जैन, कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उपासना चंद्राकर, आईटी सेल जिला संयोजक राजा महोबिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नितेश साहू, प्रीतपाल बेलचंदन, मनोज अग्रवाल उपस्थित रहे।