दुर्ग ब्रेकिंग: पत्थर से अधमरा कर युवक को सड़क पर फेंका, इलाज के दौरान आज सुबह हुई मौत, तीन संदेही गिरफ्तार

  दुर्ग ब्रेकिंग: पत्थर से अधमरा कर युवक को सड़क पर फेंका, इलाज के दौरान आज सुबह हुई मौत, तीन संदेही गिरफ्तार

दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक की पत्थर मार कर गंभीर रूप से घायल कर आरोपी भाग निकले हैं। पुलिस घायल युवक को अस्पताल ले गई जहां उपचार के दौरान बुधवार की सुबह दम तोड़ दिया है। पुलिस इस मामले में तीन संदेहियों को पकड़ थाना लाई है। पुलिस के अनुसार जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। 
मिली जानकारी के अनुसार मोहन नगर थाना क्षेत्र के शक्ति नगर में देर रात 2 से 3 बजे के बीच एक युवक के गंभीर रूप से घायल हालत में पड़े होने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस टीम ने घायल युवक को हास्पिटल पहुंचाया जहां आज सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त युवक की पहचान शक्ति नगर निवासी लुकेश यादव पिता बलराम यादव (23 साल) के रूप में हुई।  मोहन नगर पुलिस ने बताया कि देर रात युवक से मारपीट की गयी है। उसके चेहरे और शरीर में काफी चोट थी। मौके पर पत्थर भी मिला जिससे उसे मारा गया था। पुलिस तीन युवकों को पकड़ पूछताछ कर रही है।